BREAKING NEWS
BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2025, 7:22 pm
KHABAR : प्रदेश में कक्षा एक से 12 वीं तक 72 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन, अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों तक पहुँची पाठ्य पुस्तकें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अब तक कक्षा एक से 12वीं तक लगभग 72 लाख 40 हजार से अधिक विद्यार्थी निर्धारित कक्षाओं में अपना नामांकन दर्ज करवा चुके हैं। वहीं कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले लगभग 5 लाख विद्यार्थी कक्षा में 6 में तथा कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले करीब 4 लाख 84 हजार से अधिक विद्यार्थी कक्षा 9 में प्रवेश ले चुके हैं। कक्षा एक से 8वीं तक में लगभग 59 लाख 66 हजार से अधिक एवं कक्षा 9 से 12वीं में 12 लाख 73 हजार से अधिक विद्यार्थी अभी तक नये शैक्षणिक सत्र वर्ष 2025-26 में प्रवेश ले चुके हैं। प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू हुए नये शैक्षणिक सत्र में अब तक लगभग एक लाख 62 हजार से अधिक बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश हो चुका है। इनमें से लगभग एक लाख से अधिक बच्चों के अभिभावकों ने उनका प्रवेश शासकीय विद्यालयों में कराया है। शेष करीब 35 हजार बच्चे निजी विद्यालयों की कक्षा एक में प्रवेश ले चुके है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष तक स्कूल चलें हम अभियान का संचालन जून माह में किया जाता था जिसे इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक अप्रैल से ही संचालित किया गया है। एज्युकेशन पोर्टल 3.0 से मॉनिटरिंग स्कूल चलें हम अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के नामांकन के लिए एज्युकेशन पोर्टल 3.0 का एक अप्रैल को लोकार्पण किया था। पोर्टल के माध्यम से शालाओं में कक्षावार नामांकन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। नामांकन का कार्य सतत प्रगति पर है तथा अधिकांश चिन्हित बच्चे निर्धारित कक्षाओं में प्रवेश ले रहे हैं। कक्षा एक में प्रवेश योग्य बच्चों की सूची की उपलब्धता से सहजता इस वर्ष समय डेटा के आधार पर कक्षा एक में प्रवेश के लिये योग्य बच्चों की ग्राम और वार्ड वार सूची भी शिक्षकों को पहले से ही उपलब्ध कराई गई है। जिससे शिक्षकों के द्वारा इन बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर शाला प्रवेश कार्य में सुविधा हो रही है। परीक्षा परिणामों की समयबध्द घोषणा प्रदेश में परीक्षा परिणामों की समयबद्ध घोषणा माह अप्रैल में ही की गई है। इस वजह से आशाजनक कक्षावार नामांकन का एक प्रमुख कारण यह भी है। प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के अलावा अन्य सभी कक्षाओं की स्थानीय परीक्षाओं और कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं के परिणाम भी इस वर्ष मार्च अंत तक घोषित किये जा चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों के द्वारा आगामी कक्षाओं में समय से प्रवेश लिया जा रहा है। निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष नवीन सत्रारंभ की पूर्व तैयारी इस प्रकार की जिसमें प्रथम दिवस एक अप्रैल से ही कक्षा शिक्षण में कोई कठिनाई नहीं हुई। इस के लिये योजना तैयार कर एक अप्रैल के पहले ही नवीन सत्र की पाठ्य पुस्तकें विद्यालयों तक पहुंचाई गई। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण इस वर्ष एक अप्रैल से ही प्रारंभ हुआ। अद्यतन स्थिति में लगभग 85 प्रतिशत से अधिक पाठ्य पुस्तकें शालाओं में उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस सत्र में निःशुल्क गणवेश एवं निःशुल्क साईकिल वितरण भी जुलाई माह तक पूर्ण करने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE