मंदसौर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, मन्दसौर जिला मन्दसौर में चौकीदार का एक पद आगामी माह में रिक्त हो रहा है। इस हेतु इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद हेतु रूचि रखते हों. के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन पत्र आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2025 निर्धारित की गयी है। उक्त पद हेतु साक्षात्कार 2 मई 2025 को रखा गया है तथा इच्छुक उम्मीदवार स्वयं अपने समस्त उपलब्ध दस्तावेजों सहित साक्षात्कार 2 मई 2025 को कार्यालय समय सुबह11 बजे उपस्थित रहे।