BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच शहर का मूलचंद मार्ग और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : मुक्तिधाम के पास अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने निभाई चिकित्सक की भूमिका,.. <<     NEWS : शिविरों में पहुंचीं कलेक्टर, योजनाओं का.. <<     KHABAR : गजरा गियर्स के 62 श्रमिकों की आवाज, “हमारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले (अन्ना), परिवार में.. <<     KHABAR : श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए नई उम्मीदें लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नीमच में 15 जून को मनाया जाएगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2025, 2:36 pm
BIG NEWS : झाड़ियों में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, धड़ से हाथ-पैर और तन से सिर जुदा कर की गई हत्या, खौफनाक मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में एक सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने धड़ और उसके हाथ पर बरामद के लिए हैं। वहीं अभी धड़ से अलग किए गए सिर की तलाश जारी है। दरअसल गोहलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा कॉलोनी के खाली प्लॉट के पास काफी बदबू आ रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो झाड़ी के अंदर एक धड़ कटा हुआ मिला। 


पुलिस ने मौके से धड़ और शरीर से काटकर फेंके गए हाथ पैर निकाल लिए है वहीं धड़ से अलग किए गए सिर की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि वह आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। 


अभी तक इस बात की तस्दीक नहीं हो पाई है कि यह सिर कटी लाश किसकी है और इस घटना को अंजाम देने वाले लोग कौन है। एएसपी सूर्यकान्त शर्मा का कहना है कि अभी पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मामले की जांच और तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE