खेड़ी। ग्राम खेड़ी के श्रद्धालुओं की चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के सम्मान एवं भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस यात्रा में शामिल परिवारों में भगतराम-मड़ीबाई, रामसिंह- भूलीबाई, सुंदरलाल- केसरबाई, नानीबाई, जगदीश- यशोदाबाई तथा भारतराम- सुगनाबाई सहित अन्य श्रद्धालु परिवार शामिल हैं। सभी श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा को सकुशल एवं आनंदमय रूप से पूर्ण किया।
यात्रा सम्पन्न होने के बाद परिवारजनों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर समाजजनों के साथ इस आध्यात्मिक अनुभव एवं खुशी को साझा किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के धर्मप्रेमी बंधुओं, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने तथा यात्रियों को शुभकामनाएं प्रदान करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर ग्राम खेड़ी में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।