BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2026, 3:58 pm
BIG NEWS : रहस्यमय ढंग से गायब हुआ पति, नीमच के जिला अस्पताल में भर्ती पत्नी को कहकर गया था ‘आइसक्रीम लेकर आता हूं’, तीन दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, पीड़िता से प्रशासन से लगाई मदद की गुहार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला चिकित्सालय नीमच के महिला वार्ड में उपचाररत एक महिला ने अपने पति के तीन दिनों से घर वापस नहीं लौटने की जानकारी देते हुए प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाओं से सहायता की अपील की है। हालांकि, महिला द्वारा बताए गए तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

महिला वार्ड में भर्ती हिना कटारिया ने बताया कि वह यूरिन संक्रमण एवं रीढ़ (स्पाइन) संबंधी बीमारी के उपचार के लिए 6 जून से जिला चिकित्सालय में भर्ती है। उनके अनुसार 9 जून को उनके पति निर्मल कटारिया अस्पताल से आइसक्रीम लाने की बात कहकर बाहर गए थे, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटे।

हिना कटारिया का कहना है कि उन्होंने अपने पति से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन लगातार बंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

महिला के अनुसार उसका ससुराल रतलाम जिले के अमलेटा गांव में है। वर्तमान में अस्पताल में उसकी देखभाल के लिए कोई परिजन मौजूद नहीं है और उपचार के दौरान आसपास के लोगों की सहायता से उसकी दैनिक आवश्यकताएं पूरी हो रही हैं।

हिना कटारिया ने प्रशासन, समाजसेवी संगठनों एवं महिला संगठनों से सहयोग की अपील करते हुए अपने पति का पता लगाने तथा उपचार अवधि के दौरान आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE