BREAKING NEWS
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा ने किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 6:39 pm
NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित, जागृति योजना के तहत पैरालीगल वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देने पर जोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की जागृति योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विधिक सेवा योजनाओं पर पैरालीगल वालंटियर्स की क्षमतावर्धन कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगिता पारीक ने वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007, संपत्ति संबंधी अधिकारों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।

सचिव पारीक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने पैरालीगल वालंटियर्स को वरिष्ठ नागरिकों तक विधिक सहायता और जागरूकता पहुंचाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, डिप्टी चीफ एलएडीसी रमेशचंद्र दशोरा, एलएडीसी असिस्टेंट अंकुश तिवारी, वैशाली अहीर एवं प्रदीप काबरा ने भी विभिन्न विधिक योजनाओं और प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE