BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 6:34 pm
NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़ जीनगर समाज सड़कों पर, डिंपल को न्याय दिलाने की मांग तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मोहाली (पंजाब) में जीनगर समाज की बेटी डिंपल खत्री की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को चित्तौड़गढ़ जीनगर समाज ने राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचंद्र खटीक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन समाज अध्यक्ष राजेश जीनगर के नेतृत्व में दिया गया।

समाज के सचिव नवरतन जीनगर ने बताया कि 29 वर्षीय डिंपल खत्री मोहाली स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। 4 जून 2026 को कंपनी परिसर में ही एक सहकर्मी द्वारा धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से जीनगर समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।

ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई, मामले की त्वरित सुनवाई, आरोपियों को कड़ी सजा तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई। समाज ने कहा कि डिंपल खत्री अनुसूचित जाति वर्ग से थीं और उनका परिवार वर्तमान में गंभीर मानसिक एवं आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संरक्षक छगनलाल जीनगर, कोषाध्यक्ष अंबालाल चितारा, सचिव नवरतन जीनगर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE