शाजापुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शाजापुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुनेरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी शाजापुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना सुनेरा के अपराध क्रमांक 141/2017, धारा 8/20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज लगभग एक क्विंटल गांजा तस्करी के मामले में 9 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी राजेश शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा, निवासी ग्राम चाकरोद, थाना कालापीपल, जिला शाजापुर (वर्तमान पता साईबाग कॉलोनी, उज्जैन) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 10,000 का इनाम घोषित था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया है। आरोपी पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुखाती सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।