BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 7:52 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एनएच-27 पर नाकाबंदी के दौरान दो कारों से कुल 90 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में तथा डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम द्वारा बुधवार को एनएच-27 चित्तौड़गढ़ से कोटा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक हुंडई कार आई, जिसमें एक व्यक्ति सवार था। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक ने नाकाबंदी तोड़कर वाहन भगाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने स्टॉप स्टिक डालकर कार को पंचर किया और घेराबंदी कर वाहन को रोका, हालांकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 45 किलो 460 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद कर वाहन को जब्त किया गया।

इसके पश्चात उसी मार्ग पर सरहद गौरला क्षेत्र में दूसरी नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया, जिसमें चालक सहित दो व्यक्ति पकड़े गए, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान मानाराम (19), पुत्र नोरतराम, जाति जाट, निवासी दादिया, थाना अराई, जिला अजमेर तथा बलराम (25), पुत्र श्रीराम, जाति जाट, निवासी दादिया, थाना अराई, जिला अजमेर के रूप में बताई। कार की तलाशी में 45 किलो 460 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर वाहन सहित जप्त किया गया।

इस प्रकार दोनों कार्रवाइयों में कुल 90 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना बेगूं में दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE