मनासा। किसानों के हित में संचालित “सीड टू हार्वेस्ट” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम दुधलाई में भीषण गर्मी को देखते हुए चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा “उत्तम जल सेवा दृ हर किसान के स्वास्थ्य का संकल्प” अभियान की शुरुआत की गई।
इस पहल के तहत खेतों में कार्यरत किसानों एवं राहगीरों के लिए शीतल एवं शुद्ध पेयजल (पियाऊ) की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन सीड टू हार्वेस्ट अधिकारी सौरव ग्लैडविन के मार्गदर्शन एवं कृषि सलाहकार योगेश धनगर के नेतृत्व में किया गया।
योगेश धनगर ने बताया कि कंपनी का “सीड टू हार्वेस्ट” कार्यक्रम किसानों को बीज चयन से लेकर फसल कटाई तक तकनीकी मार्गदर्शन, पोषक तत्व प्रबंधन और फसल सुरक्षा जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है।