नीमच। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) नीमच द्वारा ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बकरीपालन प्रशिक्षण 17 जून 2026 से तथा कृषि उद्यमी प्रशिक्षण (डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि) 15 जून 2026 से प्रारंभ होगा।
संस्थान द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को मिलेगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
प्रशिक्षण में पशुपालन, कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागों के अनुभवी वैज्ञानिकों तथा अधिकारियों द्वारा व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे प्रतिभागी स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।