मल्हारगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्त किए जाने के आरोप को लेकर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है। इस निर्णय को लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए किसानों, व्यापारियों, मजदूरों, गरीबों एवं आमजन से एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने की अपील की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विरोध प्रदर्शन दिनांक 11 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11.00 बजे एसडीएम कार्यालय, मल्हारगढ़ पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम कार्यालय का घेराव करने की योजना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं निर्वाचन आयोग के पुतले दहन का भी प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें उक्त कार्रवाई के विरोध में मांगें एवं आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी।
किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।