नीमच। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच द्वारा 15 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर रेडक्रॉस भवन के सभागार में शाम 4 बजे वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। साथ ही समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता संदेश भी दिए जाएंगे।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।