खरगोन। शहर से ओरंगपुरा की ओर जा रही मुख्य पेयजल पाइप लाइन शुक्रवार दोपहर अचानक फूट गई। पाइप फूटने से 15 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठा और सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया।करीब 2 घंटे तक पानी बर्बाद होता रहा।
सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम और जेएमसी कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जल प्रदाय बंद कर पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की गई। जेएमसी कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार अत्यधिक प्रेशर होने से जॉइंट खुल गया।
उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व ही शहर में जल आवर्धन के तहत नई पाइप लाइन बिछाई है। गर्मी में जहां पेयजल संकट गहरा रहा है वही इस तरह व्यर्थ पानी बह जाना लोगो मे नाराजगी का कारण बन रहा है।