BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का.. <<     NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<     KHABAR : भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने मोहन वर्मा,.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर बड़ी खबरें: एयरपोर्ट व.. <<     BIG NEWS : चक्काजाम के बीच डिप्टी सीएम से फोन पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2026, 6:26 pm
BIG REPORT : मीनाक्षी नामांकन विवाद गरमाया, राज्यसभा संग्राम पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल, महिला सम्मान दावे पर उठाए प्रश्न, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरते हुए महिला सम्मान के मुद्दे पर उसके रुख पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने कांग्रेस पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद कांग्रेस इस मामले को महिला सम्मान से जोड़कर राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि मामला नामांकन प्रक्रिया और तथ्यों के प्रकटीकरण से संबंधित है।

प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने दावा किया कि नामांकन पत्र में आवश्यक तथ्यों का उल्लेख नहीं किए जाने के कारण नामांकन निरस्त हुआ। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन कार्यवाही से संबंधित जानकारी होने के बावजूद उसका उल्लेख न किए जाने को लेकर प्रश्न उठे हैं।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि महिला कार्यकर्ताओं की शिकायतों को लेकर उसका रुख क्या रहा है और ऐसे मामलों में जवाबदेही क्यों तय नहीं की गई। उन्होंने कांग्रेस से इस विषय पर सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज किए जाने का भी उल्लेख किया। नेताओं ने कहा कि न्यायालय ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों में संविधान के प्रावधानों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे विवादों का समाधान चुनाव याचिका के माध्यम से किया जाना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला सम्मान के मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि उसे पहले अपने संगठनात्मक आचरण और जवाबदेही पर आत्ममंथन करना चाहिए। प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE