मनासा। प्रतिवर्षानुसार माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश के पावन पर्व महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी महिला मंडल मनासा के सहयोग से 11 दिवसीय महेश नवमी उत्सव का आयोजन 13 जून से 23 जून 2026 तक किया जाएगा। उत्सव के दौरान समाजजनों के लिए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन रखा गया है।
उत्सव अंतर्गत 13 जून से 6 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। 14 जून को बच्चों के गेम्स एवं स्नूकर प्रतियोगिता, 15 जून को लूडो एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 20 जून को महिलाओं के गेम्स, 21 जून को बैडमिंटन प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं तोल मोल के बोल कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसी क्रम में 22 जून को महेश मेला, तंबोला एवं पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया है। उत्सव का समापन 23 जून को महाआरती, महाप्रसादी, भव्य शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान समारोह, अतिथि उद्बोधन एवं सामूहिक सहभोज के साथ होगा।
माहेश्वरी नवयुवक मंडल ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महेश नवमी उत्सव को सफल बनाने की अपील की है। सभी मुख्य कार्यक्रम द्वारिकापुरी धर्मशाला, मनासा में आयोजित किए जाएंगे।