नीमच। जनपद पंचायत नीमच की साधारण सभा की बैठक 18 जून 2026 को दोपहर 12.30 बजे जनपद अध्यक्ष शारदा धनगर की अध्यक्षता में जनपद सभा भवन (बीआरसी) नीमच में आयोजित की जाएगी।
बैठक में 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।