देवास। नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुक्तिधाम के पास एक मकान पर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई। खारी बावड़ी निवासी अनिल परिहार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान आधा दर्जन शराब की पेटियां मिलीं। चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ शराब पशुओं के तबेले में छिपाकर रखी गई थी, ताकि किसी को भनक न लगे।
एएसआई राकेश बौराशी के अनुसार शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।
बड़ा सवाल अब भी कायम है की हर बार की तरह इस बार भी शराब और आरोपी तो पकड़ा गया, लेकिन ये अवैध शराब कहां से आई और इसके पीछे कौन हैकृइसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया।