रतनगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल रतनगढ़ में तिरंगा यात्रा बैठक डाक बंगला परिसर पर सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम श्रद्धेय पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक शुरु हुई। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, ने सभी को संबोधित किया और आगामी कार्यक्रम कल दिनांक 17.5.2025 को सुबह 10 बजे जावद में तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने व नीमच में सायं 5 बजे पधारने का आह्वान किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरुलाल गुर्जर ने भी संबोधित किया मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा ने आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल भील, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा, अमरलाल गुर्जर, केशव चारण, सरपंच प्रतिनिधि भवानी सिंह लुहारिया, शांतिलाल मंडोवरा, शक्ति केंद्र संयोजक संजय पाटीदार, शक्ति केंद्र संयोजक नेमीचंद चारण, संचालन नितेश सेन ,सुरजमल गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर कुंथली, सुखदेव गुर्जर, करण सिंह राजपूत, पार्षद निटू पाराशर, हरिश माली, हसमुख सोनी,गौतम बैरागी,मुरली बैरागी,रोशन बंजारा, शंकरलाल शर्मा,शोकीन सोनी, ओमप्रकाश मंडोवरा, हुकमीचंद गोयल डिकैन,कमल शर्मा,केसरीमल, दुष्यंत पाटीदार, राजु टैलर, महावीर सिंह राजपूत हरिपुरा, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।