BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2025, 6:45 pm
KHABAR : बड़े-बड़े हादसों के बाद भी जिम्मेदार सो रहे कुंभकरण की नींद, नगर में प्रवेश कर रहे भारी वाहन दुर्घटनाओ को दे रहे निमंत्रण, पढे़ अलीम डायर की खबर

Share On:-

अशोकनगर। जिले अंतर्गत आने वाले मुंगावली तहसील में कुछ रोज पहले ही एक भयंकर दुर्घटना हो चुकी है जिसमें एक75 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी जान गवा दी। मुंगावली नगर के इमली चौराहा पर एक रेत से भरे डंपर ने बुजुर्ग को टक्कर मारकर कुचल दिया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।


तो वही जय स्तंभ चौराहे से लेकर इमली चौराहे तक मुंगावली नगर में बाजार लगता है यहां के स्थानीय दुकानदार रोड पर अतिक्रमण किए रहते हैं तो वही पोस्ट ऑफिस चौराहे पर भी दुकानदार दुकानों के बाहर रोड एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किए रहते हैं जिससे वाहन चालकों को कई दिक्कत हो परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही बड़े-बड़े डंपर ट्रक एवं अन्य भारी वाहन भी नगर में प्रवेश कर जाते हैं जिस पोस्ट ऑफिस चौराहे के सामने जाम की स्थिति बन जाती है और कई घंटे जाम लगा रहता है जिस पोस्ट ऑफिस चौराहे पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है।


तो वही इतनी बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं होने के बाद भी नगर के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरण की नींद सोते नजर आ रहे हैं वह ना तो इस तरफ ध्यान दे रहे हैं और ना ही कोई कार्रवाई कर रहे हैं जिससे आए दिन हैवी वाहन नगर में धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं जिससे यातायात तो प्रभावित होता ही है और कई घंटे तक जाम लग जाता है ओर वह कई दुर्घटनाओं को निमंत्रण भी दे रहे। 


मुंगावली नगर में जबकि बाईपास की सुविधा है हैवी वाहन वहां से ना निकल कर नगर के बीचो-बीच बाजार में से निकल रहे हैं। अगर नगर में सुबह 8 से रात 8 बजे तक हैवी वाहनों पर पाबंदी लगा दी जाए तो जाम की स्थिति निर्मित नहीं होगी और हादसों पर भी नियंत्रण रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE