BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2025, 6:50 pm
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान- जिला प्रशासन द्वारा जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल, नीमच जिले में 260 जल संरचनाओं के गहरीकरण कार्य प्रारंभ, किसानों ने अपने खेतों में डाली इतने हजार ट्रेक्‍टर ट्रॉली मिट्टी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिल में जन सहयोग से जल संवर्धन का अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशन में प्रारंभ किये गये जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत जिले में 243 ग्राम पंचायतों में गहरीकरण के के लिए कुल 1655 तालाबों, चेकडेम, स्टाप डेम एवं अन्य जल संरचनाओं को चिन्हित कर, 260 जल संरचनाओं का जन सहयोग से गहरीकरण कर 21668 टेक्टर ट्राली मिटटी निकालकर किसानों के खेतों में डाली गई है। इस कार्य में कुल 2177 ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता की है। इससे एक ओर जहां तालाबों एवं जल संरचनाओं का गहरीकरण होकर उनकी जल भराव क्षमता बढ़ेगी साथ ही किसानों को अपने खेतों के लिये उपजाउ मिटटी भी उपलब्ध हो रही है।

जिला पंचायत नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र जावद में जन सहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 73 ग्राम पंचायतों में 592 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन किया गया है। इनमें से 96 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभ कर, अब तक 7086 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर किसानों के खेतों में डाली गई है। इसमें 660 ग्रामीणों ने सहभागिता की है।

मनासा क्षेत्र में जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 102 ग्राम पंचायतों में 636 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन कर, 95 जल संरचनाओं का कार्य प्रारंभ कर, 7696 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी अब तक निकाली जा चुकी है। इस कार्य में 924 ग्रामीणों ने जनभागीदारी की है।

इसी तरह जनपद क्षेत्र नीमच ने सभी 68 ग्राम पंचायतों में 427 जल संरचनाओं के गहरीकरण के कार्य चिन्हित किए जाकर, इनमें से 69 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभकर, अब तक 6886 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी जन सहयोग से निकाल कर किसानों के खेतों में डाली गई है। इसमें 593 ग्रामीणों ने सहभागिता की है।

डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना ने ग्राम ढंढेरी का भ्रमण कर वहां ग्रामीणों द्वारा जल संरचनाओं के जनसहयोग से किए जा रहे गहरीकरण कार्य का जायजा लिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE