नीमच। रेवली देवली के महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर के स्वर्ण कलश स्थापना यज्ञ तथा सहस्त्र चंडी यज्ञ की स्थापना के तीसरी वर्षगांठ पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन महारानी भक्त मंडल एवं रेवली देवली एवं समस्त क्षेत्र वासियों द्वारा किया गया। कथा व्यास पीठ पर नंदगांव बरसाना के पंडित मोहित भारद्वाज ने शिव महापुराण में माता शिव पार्वती की महिमा के बारे में कई प्रसंग कथा के दौरान सुनाएं, जिसमें भक्त भाव विभोर हो गए। कथा आसपास के क्षेत्र सहित राजस्थान से भी कई श्रद्धालु कथा सुनने को आए। कथा के दौरान बेलपत्र का भी रोजाना वितरण किया गया साथ ही साथ पंडित मोहित जी भारद्वाज द्वारा बनाए गए पर्चे भी बड़ा चर्चा का विषय बना रहा,,लगातार सात दिवस तक भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी ने प्रसादी ग्रहण की।
कथा को श्रवण करने की अंतिम दिवस क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार, पंडित विकास नागदा, मेनारिया समाज की राष्ट्रीय महामंत्री भरत मेंनारिया, सत्यम ज्वैलर्स के बहादुर सोनी, मेनारिया समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया गावारड़ी, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेश नागदा, जनपद सदस्य रतनलाल मलावत, कांग्रेस नेता तरुण बाहेती, धर्मेंद्र सहित कई जानेमाने राजनीतिक हस्तियों ने कथा का श्रवण किया। कथा पूर्णहती के पश्चात अंतिम दिवस भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। तथा कथा विश्राम के पश्चात बाबा भोले की सवारी ने नगर भ्रमण किया जिसमें श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तों ने जमकर नृत्य किया।