सरवानिया महाराज। शिक्षक डिप्लोमा की कसोटी पर खरा उतरनें इन दिनों शहर की बड़ी शैक्षणिक संस्था सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगा है। मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग ने शहर की इस बड़ी शैक्षणिक संस्था को परीक्षा केंद्र बनाया है। जिसके चलते शहर इन दिनों दो वर्षीय डिप्लोमा डीईएलएड की मुख्य परीक्षा में शामिल होने आए परिक्षार्थियों से महका महका सा है तो यंहा के वाशिंदों का दिल मार्केट की उछाल से बाग-बाग है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है डिप्लोमा प्राथमिक शिक्षक डिप्लोमा परीक्षा में भाग लेने बड़ी संख्या में परिक्षार्थी शहर प्रवास पर है। शिक्षक डिप्लोमा परीक्षा छात्र छात्राओं को अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण करना होती हैं स इस परीक्षा केंद्र पर दोनों वर्षों के लगभग 462 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं स परीक्षा केंद्र प्रभारी अरुण कुमार गहलोत एवं सहायक केंद्र प्रभारी रमेश चंद्र आर्य ने बताया है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं माकूल रूप से की गई है स गर्मी के बढ़ते टेम्परेचर को देखते हुए परीक्षा कक्षों में हवा और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है स
तरंगों को रोकने झेमर लगा कर रखी जा रही निगरानी-
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित है बावजूद इसके मोबाइल तरंगों को निष्क्रिय करने हेतु अत्याधुनिक तकनीक से लैस झेमर लगाए गए है। ताकि परीक्षा परिसर में किसी भी प्रकार का मोबाइल काम नहीं कर सकें। इसके साथ ही परिक्षार्थियों के स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ पर प्राथमिक उपचार कीट ओआर एस घोल की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
खाकी का पहरा सतर्क अफसर-
पुलिस चौकी से लगाकर परीक्षा केंद्र तक पेपर पुलिस की चोकसी में रहते है। परिक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार कि अप्रिय घटना को रोकने हेतु परीक्षा के दौरान पुलिस बल तथा डायल 112 वाहन लगातार स्कूल परिसर में पेट्रोलिंग कर निगेहबानी की जा रही है। इसके साथ ही जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व पटवारी महेश भाटी को भी तैनात किया गया है।
बदल गई शहर की आबोहवा मार्केट उछला-
डीईएल एड परीक्षा में भाग लेने अधिकांश विद्यार्थी समीपवर्ती राजस्थान राज्य से है जिन्होंने इन दिनों शहर को ही अपना गांव बना रखा है तथा शहर में ही निवास रत होकर परीक्षा दे रहे हैं , जिसके कारण शहर की आबोहवा में शिक्षा स्याही घुली हुई है जिसके चलते शहर का माहौल बदला बदला है। शहर के निजी आवास एवं शैक्षणिक संस्थानों एवं मेरिज रिसोर्ट में परिक्षार्थी ठहरें हुए हैं। जिससे शहर में अचानक से पांच सो लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है, इस चहल-पहल और निवास से यंहा के फ्रुड फल किराना स्टेशनरी , कपड़ा, होटल मार्केट में भी उछाल है।
अच्चे शहर की पहचान, सादगी और ईमानदारी से करें व्यवहार-
नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने शहर में आएं हरेक परिक्षार्थी और उनके परिजनों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि सभी शहरवासी दुकानदार सादगी और ईमानदारी के साथ निश्चित मानकों पर आधारित व्यवहार कुशलता के साथ परिक्षार्थियों एवं परिजनों के साथ मदद और सहयोग की भावना के साथ व्यवहार करें, ताकि सरवानिया महाराज की पहचान एक अच्छे और सच्चे शहर के रूप में इन परिक्षार्थियों एवं परिजनों के बीच रहे।
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी-
पुलिस चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी ने बताया कि समस्त मकान मालिक , दुकानदार और सर्वसाधारण सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपने मकान, दुकान या किसी भी परिसर में कोई भी किराएदार, घरेलू नौकर या बाहरी श्रमिक रखा हुआ है, तो उसकी डीटेल, पहचान पत्र आदि की जानकारी पुलिस को दे।किराएदार की जानकारी न देना या इसे छुपाना कानूनी अपराध है। पुलिस का ष्सुरक्षित नगर, सुरक्षित समाज।ष् अभियान में सहयोग करें।