छतरपुर। ओरछा रोड थाने में नव विवाहित युवक युवती पहुंचे, युवक युवती के परिजनों ने थाने में किया जमकर बवाल थाना प्रभारी दीपक यादव ने मामले को शांत कर युवती को परिजनों को सौंपा, उत्तर प्रदेश के कुलपहाड़ के अजनर थाना की युवती सुनीता अनुरागी उम्र 19 वर्ष की छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम देरी निवासी अनिल अहिरवार उम्र 21 वर्ष से इंस्टाग्राम से दो वर्ष पहले दोस्ती हुई और 15 मई 2025 को छतरपुर न्यायालय में कोर्ट मैरिज शादी करके हिंदू रीतिरिवाज से जटाशंकर से शादी रचाई और आज लड़की के परिजन लड़के के घर सुबह पहुंचे और वाद विवाद हुआ जिस दौरान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक युवती को हिरासत में लेकर थाने ले गए जहां पर पूछताछ की बाद युवती सुनीता अनुरागी को उनके परिजनों को सौंपते समय लड़के के परजनों ने जमकर हंगामा किया, लड़के के परिजनों का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों बालक थे लड़की के बयान लिए बिना उनके परिजनों को सौंप दिया गया और लड़के को थाने में बंद कर दिया है हालांकि मामला शांत होने के बाद लड़के को ओरछा रोड थाना प्रभारी ने छोड़ दिया, लड़के के परिजनों का कहना की लड़की अपने परिजनों के साथ जाना नहीं चाहती थी और बिना बयान लिए लड़की को उनके परिवार को सौंप दिया, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लड़का और लड़की के बयान कराए जाने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।