गुना। जिला कलेक्ट्रोटेट परिसर गुना मे आयोजित “शांति समिति” की बैठक में गुना प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सम्मिलित हुए। जिन्होंने गुना जिले में शांति व्यवस्था सहित अन्य विशेष मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त कर, गुना जिले के विकास हेतु अपने सुझाव सभी के समक्ष रखे। बैठक में जन प्रतिनिधि, शासन, प्रशासन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।