मनासा। देवरी खवासा के अम्बे माता मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापना को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। साथ ही 29 मई 2025 को पूरे गांव में बैंड-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। अगले दिन 30 मई को पांच कुंडी यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। 31 मई को शुभ मुहूर्त में सोवण कलश स्थापना की पूजा-अर्चना की जाएगी।
यह कार्यक्रम समस्त पाटीदार समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों के सहयोग से बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। गांव में घर-घर जाकर माता की ध्वजें लगाई जा रही हैं।
स्वर्ण कलश के मुख्य यजमान-
इंदरमल उदयराम पाटीदार
जानकीलाल ओमप्रकाश पाटीदार
जीवन दिनेश पाटीदार
कालूराम कोठारी
हवन के मुख्य यजमान-
बंशीलाल सुखलाल पाटीदार
छोटे हवन के यजमान-
राम विलास लक्ष्मील नारायण पाटीदार
रामेश्वर लक्ष्मी नारायण पाटीदार
ओमप्रकाश राजा राम पाटीदार
सत्यनारायण प्यारचंद कोठारी
ध्वजा डंडा-
अशोक रामदयाल पाटीदार द्वारा चढ़ाया जाएगा।
महा आरती-
देवीलाल छोगालाल पाटीदार करेंगे।
ध्वजा-
मांगीलाल प्रेमचंद लगाएंगे।
चांदी का कलश-
कालूराम छगनलाल (फूफाजी) द्वारा चढ़ाया जाएगा।
गरुड़ घंटा-
जगदीश चंद उदयराम पाटीदार लगाएंगे।
सभी यजमान अपने-अपने सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन माह प्रसादी का आयोजन होगा, साथ ही समस्त ग्रामवासियों के लिए सह-भोज भी रखा जाएगा। मां अम्बे युवा मित्र मंडल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी युवाओं से सहयोग की अपील की है और अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने का निवेदन किया है।