BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 10:54 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब आरोपी ने लगाया मारूति ओमनी में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, डेश बोर्ड के नीचे छुपाकर ले जा रहा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना राशमी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के तहत कार्यवाही करते हुए मारूती ओमनी वैन में 949 ग्राम अवैध अफीम परिवहन करते हुए वैन को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभूलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी देवेन्द्र सिंह उनि थाने के पुलिस जाप्ता कानि, रमेश, सज्जन सिंह, चत्तरदान, गोपी राम, मनोज व अनील के साथ लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के तहत नया खेड़ा से डिण्डोली की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक मारूती ओमनी वैन को रूकवा कर थानाधिकारी व जाप्ता ने तलाशी ली गई तो उक्त मारूती ओमनी वैन के अंदर डेश बोर्ड में छुपाकर रखी 949 ग्राम अवैध अफीम मिली।

उक्त अवैध अफीम व तस्करी में प्रयुक्त मारूती ओमनी वैन को भी जब्त कर आरोपी कपासन थानांतर्गत तुर्किया खुर्द निवासी 46 वर्षीय भगवान लाल पुत्र पन्ना लाल कुमावत को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस थाना राशमी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE