BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 1:51 pm
BIG NEWS : नीमच में खूनी खेल, खाकी ने घेरा मूलचंद मार्ग के बोहरा कब्रिस्तान का इलाका, मौके पर अधिकारी कर रहे डॉग स्क्वाड से सर्चिंग, अब आएगी एफएसएल की टीम, घर को किया सील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के बोहरा कब्रिस्तान के पास पांच खोली में घटित घटना में घायल चार लोगों की‌ हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल और पुलिस आवश्यक व्यवस्थाओं में पूरी तरह तैनात है। घायलों के नाम है गीता, बबलू, धनराज और सपना। बबलू , गीता का लड़का है। धनराज, गीता का नवासा है और सपना, धनराज की पत्नी है। 


गीता की बेटी शीला ने बताया कि वह करीब 10.30 बजे पांच खोली स्थित घर पहुंची तो मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। पूरा कमरा और चारों लोग खून से सने हुए अचेत अवस्था में थे। उसने शोर शराबा मचाया। लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर रूप से चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घायलों का ताबड़तोड़ इलाज शुरू कर दिया गया। एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, डीएसपी निकिता सिंह, थाना प्रभारी पुष्पा चौहान सहित तमाम पुलिस बल आवश्यक कार्रवाई में लग गया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मकान को सील कर दिया है। मकान के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच चुकी है। डॉग हैंडलर राजेंद्र अहिरवार भी घटनास्थल पर है। एफएसएल की टीम भी पहुंचने वाली है। 


एडिशनल एसपी ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध है। मौके पर मौजूद तथ्यों को देखकर ऐसा लगता है की घटना रात की हो सकती है। उन्होंने कहा कि क्योंकि गर्मी का मौसम है रात को कूलर वगैरह चल रहे होंगे इसलिए मारपीट की आवाज नहीं आई। पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE