BREAKING NEWS
NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<     KHABAR : भक्ति और आस्था का सैलाब, भीलगांव से 100 से.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में गूंजेगा जय श्री.. <<     BIG NEWS : पिपलिया रावजी का भावेश और रात का काला.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : 30 हजार वेतन, 7,500 पेंशन..., कर्मचारियों के हक के.. <<     देवली में ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच की.. <<     WEATHER: नीमच-मंदसौर में थमा बारिश का दौर, फिर.. <<     KHABAR : पेंशनर्स, विद्युत मंडल और तृतीय वर्ग.. <<     ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर भौरासा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नपा नीमच का सम्मान,.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा में रविवार को मेगा स्वैच्छिक.. <<     भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन,लंबित.. <<     देवास में कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     खरगोन में धूमधाम से मनाई नागपंचमी, नाग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 5:18 pm
KHABAR : जुलाई में होगी नए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की घोषणा, उज्जैन में पर्यवेक्षक रागिनी नायक बोलीं- अब अध्यक्ष चिट्ठी से नहीं बनेगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत दिल्ली और भोपाल से नियुक्त ऑब्जर्वर्स की तीन सदस्यीय टीम जिले में जाकर जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के नाम तलाश रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और शहर कांग्रेस की पर्यवेक्षक रागिनी नायक ने उज्जैन शहर में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रक्रिया समझाई। इस दौरान रागनी नायक के साथ कांग्रेस शहर प्रभारी अमित शर्मा, पीसीसी पर्यवेक्षक प्रतिभा रघुवंशी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय और कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी उपस्थित रहे।


इसके बाद मंगलवार को नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने अभियान को साझा किया। रागिनी ने बताया कि कैसे संगठन का विस्तार और चयन प्रक्रिया होगी, कैसे जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा, इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्होंने कहा की अब हमारे यहां चिट्ठी से जिला अध्यक्ष नहीं बनेगा अगर उनमें वो गुण है। गुटबाजी को नजर अंदाज करते हुए जनता के मुद्दे उठाने वाले नेता ही आगे चल पाएंगे। इसके लिए हम ब्लाक स्तर , जिले की समिति और सामजिक संस्था से भी नाम मंगवाएगे। इसके बाद सात दिन तक अलग अलग ब्लॉक और सेवादल, एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बातचीत और अन्य प्रक्रिया को पूरा करते हुए कुल पांच या छः नाम 30 जून तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। जुलाई माह में सभी जगह कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष का फ़ैसला हो जाएगा।


महाकाल में भ्रष्ष्टाचार का मुद्दा दिल्ली में उठाएंगे -
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रागनी ने बीजेपी सरकार पर कई आरोप लगाए उन्होंने कहा 200 करोड़ रुपए लगाने के बाद भी शिप्रा नदी में गन्दा पानी है। कई नाले आज भी मिल रहे है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा करने वाले मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी आधी कर दी है। रागनी ने महाकाल मंदिर में भ्रष्ष्टाचार का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि कई बार मंदिर के खबरें आती है इसे दिल्ली स्तर पर भी उठायेंगे। इसके लिए सड़क पर संघर्ष करेंगे, मंदिर को लेकर धर्म के नाम पर वोट अब नहीं चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE