BREAKING NEWS
NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<     KHABAR : भक्ति और आस्था का सैलाब, भीलगांव से 100 से.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में गूंजेगा जय श्री.. <<     BIG NEWS : पिपलिया रावजी का भावेश और रात का काला.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : 30 हजार वेतन, 7,500 पेंशन..., कर्मचारियों के हक के.. <<     देवली में ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच की.. <<     WEATHER: नीमच-मंदसौर में थमा बारिश का दौर, फिर.. <<     KHABAR : पेंशनर्स, विद्युत मंडल और तृतीय वर्ग.. <<     ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर भौरासा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नपा नीमच का सम्मान,.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा में रविवार को मेगा स्वैच्छिक.. <<     भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन,लंबित.. <<     देवास में कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     खरगोन में धूमधाम से मनाई नागपंचमी, नाग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 5:20 pm
KHABAR : सड़क पर खोदी गई चेयर से ग्रामीणों की आवाजाही रुकी, एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया रास्ता, कराया समझौता, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। ग्राम सादलपुर में किसानों के बीच खेतों में जाने के रास्ते को लेकर विवाद सामने आया। किसान चौन सिंह और लालचंद ने अपने खेत की मेड़ से अन्य किसानों को निकलने से मना कर दिया। इसके जवाब में भौम सिंह, आनंदीलाल और प्रेमसिंह ने भी अपनी खेत की मेड़ में चेयर खोदकर दूसरे किसानों का रास्ता रोक दिया।


विवाद बढ़ने पर शिवनारायण और बहादुर सिंह ने सादलपुर ब्रिज के पास मुख्य सड़क पर ही चेयर खोद दी। इससे आसपास के ग्रामवासियों की आवाजाही प्रभावित हुई। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए।


पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
एसडीएम रोशनी पाटीदार ने तहसीलदार, पटवारी और पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। सभी रास्ता अवरोध करने वालों की काउंसलिंग की गई और बॉन्ड ओवर की कार्रवाही की गई। प्रशासन ने जेसीबी मशीन से सड़क पर खोदी गई चेयर को हटवाकर रास्ता खुलवाया। ग्रामवासियों ने इस कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE