मंदसौर। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में जून, जुलाई एवं अगस्त तीन माह का एकमुश्त राशन वितरण उचित मूल्य दूकानों से किया जा रहा है। विभाग द्वारा ई-केवायसी करवाए जाने हेतु अभियान भी चलाया जा रहा है। सभी हितग्राही अपनी-अपनी उचित मूल्य की दूकान पर ई-केवायसी करवाकर तीन माह का राशन प्राप्त करें। जिनके आधार कार्ड अपडेट नहीं है वह नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आधार कार्ड अपडेट करवाए। जिन सदस्यों की ई-केवायसी नहीं होगी उन्हें तीन माह के राशन की पात्रता नहीं रहेगी। ई-केवायसी करने के बाद ही राशन मिल सकेगा।