मंदसौर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ जिला स्तरीय बैठक सुशासन भवन में आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न राजनैतिक दल उपस्थित थे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु 01 जनवरी 2025 की संदर्भ तारीख के आधार पर पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में उपस्थित राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि मतदान केन्द्र पर जाकर प्रारूप नामावली का अवलोकन करें एवं पात्र मतदाताओं के नाम नामावली में जोडने, संशोधन करने व निरसन करने की कार्यवाही में सहयोग करें।