BREAKING NEWS
NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<     KHABAR : भक्ति और आस्था का सैलाब, भीलगांव से 100 से.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में गूंजेगा जय श्री.. <<     BIG NEWS : पिपलिया रावजी का भावेश और रात का काला.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : 30 हजार वेतन, 7,500 पेंशन..., कर्मचारियों के हक के.. <<     देवली में ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच की.. <<     WEATHER: नीमच-मंदसौर में थमा बारिश का दौर, फिर.. <<     KHABAR : पेंशनर्स, विद्युत मंडल और तृतीय वर्ग.. <<     ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर भौरासा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नपा नीमच का सम्मान,.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा में रविवार को मेगा स्वैच्छिक.. <<     भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन,लंबित.. <<     देवास में कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     खरगोन में धूमधाम से मनाई नागपंचमी, नाग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 8:12 pm
REPORT : कौशल विकास के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कौशल विकास के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, अप्रेंटिस योजना एवं आईटीआई में प्रवेश पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिए गए। कलेक्टर बाथम ने बैठक में निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करवाए। पीएम इंटर्नशिप योजना, औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए अप्रेन्टिस योजना में पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करे। आई टी आई मे प्रवेश के लिए 16 जून अंतिम तिथि हैं, 8 वीं अथवा 10 वीं के बाद पढाई छोड़ चुके विद्याथियों को आई टी आई मे प्रवेश करवायें। उद्योगपतियों की बैठक लेकर प्रशिक्षित हितग्राहियों को रोजगार पर रखने के लिए प्रेरित करे, विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर हितग्राहियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध करवायें। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के नियमों के अनुसार जिले के सभी छोटे-बड़े पात्र प्रतिष्ठानों को इस योजना से जोड़ें तथा अन्य सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रंगार श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक रश्मि तिवारी, लीड बैंक मैनेजर मोहनलाल मीणा, सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग उपसंचालक संध्या शर्मा, महिला बाल विकास आर. के. मिश्रा, प्राचार्य जिला नोडल वाय. के. मिश्रा, जिले की समस्त शासकीय आईटीआई के प्राचार्य एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE