उज्जैन। तराना प्रेस क्लब का निर्वाचन स्थानीय नाना महाराज गुरु मंदिर में संपन्न हुआ जिससे सर्वानुमती से शिव नारायण चांदना को तराना प्रेस क्लब तराना ओए अध्यक्ष नियुक्त किया है, तराना प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अर्पित बोडाना, ने नवागत अध्यक्ष का हार एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया साथ ही सदस्य, मुकेश शर्मा, शेखर कुशवाह, नूतन गिरी, सतीश जायसवाल, निर्भय सिंह राठौर, अजय नवरंग, विकास कसेरा, कल्याण तोमर, राजेश गुर्जर, आदि साथियों ने अभिनंदन किया। चांदना ने नगर में चल रही पत्रकारिता के विरुद्ध चलाई जा रही अराजकता को सिरे से खारिज करने और चौथे स्तंभ को बदनाम करने वाले शासन के नुमाइंदों के चहरे प्रदेश के मुखिया सामने लाने की बात कही है।