BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 10:54 am
KHABAR : वैष्णव बैरागी समाज संगठन का हुआ पुनर्गठन, भैरुदास को जिला अध्यक्ष व युवा संगठन में गगन बैरागी को दी कमान, समाज का सदस्यता अभियान प्रारंभ, अब आएगी धर्मशाला निर्माण में गति, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। वैष्णव बैरागी समाज व भादवामाता माता धर्मशाला निर्माण समिती को भंग करते हुए पुनः संगठन का नवनिर्माण 22 जून 2025, रविवार को भादवामाता माता में वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच की वृहद बैठक में सर्वसहमति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में धर्मशाला निर्माण के आय व्यय व आगामी योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वंही नीमच जिला वैष्णव बैरागी समाज संगठन की कार्यकारिणी को तत्काल भंग करते हुए। नीमच जिले के सेंकडो वैष्णव बैरागी समाज बंधुओं की उपस्थिति में व सर्वसहमति से नवीन नीमच जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें कार्यकुशलता को देखते हुए नीमच जिला वैष्णव बैरागी समाज व भादवामाता धर्मशाला निर्माण समिति के अध्यक्ष पद पर पुनः भैरुदास बैरागी (धामनिया) को जिला अध्यक्ष पद पर आगामी 2 वर्ष हेतु चयनित किये गए। 

वरिष्ठ नीमच जिला वैष्णव बैरागी समाज कार्यकारिणी में जिला सचिव पुरुषोत्तम बैरागी (जवासा), जिला उपाध्यक्ष मनोहरदास (लासुर), जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र बैरागी (भागल), जिला उपाध्यक्ष सुंदरदास (मानपुरा), जिला उपाध्यक्ष दिनेशदास (कचौली), जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण) जमनादास (पिपलिया नाथावत), जिला उपाध्यक्ष कमलदास (पालसोड़ा), जिला उपाध्यक्ष नीमच (शहर) बंशीदास (जवासा), विधि सलाहकार युगल किशोर (जावद), जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम बैरागी (बिसलवास कला), जिला सह सचिव मुकुंद बैरागी (लसुडी हाड़ा), जिला सह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बैरागी (नीमच सिटी), जिला संगठन मंत्री राकेश बैरागी (बिसलवास कला), जिला मीडिया प्रभारी गोपाल बैरागी (रातडिया), जिला सह मीडिया प्रभारी मनोहरदास (बराडा), जिला प्रवक्ता गोपालदास बैरागी (कड़ी खुर्द) को सर्वसहमति से 2 वर्ष के कार्यकाल हेतु पद पर मनोनीत हुए। वंही नीमच जिला वैष्णव बैरागी युवा संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर गगन बैरागी (कंजार्डा), जिला उपाध्यक्ष  पवनदास बैरागी (बावल), जिला उपाध्यक्ष दुलीचंद बैरागी (सिंघाड़िया पिपलिया), जिला उपाध्यक्ष घीसादास बैरागी (मनासा), जिला उपाध्यक्ष अर्जुन बैरागी (गुजरत), उपाध्यक्ष नीमच (ग्रामीण) निलेश बैरागी (जवासा), जिला उपाध्यक्ष पंकज बैरागी (हरवार), जिला उपाध्यक्ष (शहर) भूपेंद्र बैरागी (जयसिंहपुर), जिला मंत्री पप्पू बैरागी (पिपलोन), नीमच शहर अध्यक्ष राजेश बैरागी, जावद शहर अध्यक्ष जीवन बैरागी, मनासा शहर अध्यक्ष जुगल बैरागी, जिला सचिव विशाल बैरागी धामनिया, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश बैरागी आमली भाट, जिला संगठनमंत्री गनपत बैरागी बिसलवास कला, जिला महामंत्री मनीष बैरागी आमली भाट, जिला मीडिया प्रभारी योगेश बैरागी पालसोड़ा को पद पर सर्वसहमति से 2 वर्ष के कार्यकाल हेतु मनोनीत किया गया। समाज जन को अधिकाधिक संगठन से जुड़ने हेतु सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया है, वंही भादवामाता में निर्माणाधीन धर्मशाला को प्रगति दी जाएगी।
समाज हेतु समर्पित व समाज उत्थान हेतु अग्रसर समाज के वरिष्ठजन व युवाओं ने ओजस्वी रूप से आगाज करते हुए संगठन विस्तार सहित सामाजिक गतिविधियो में बढ़ावा व धर्मशाला निर्माण हेतु पुनः शंखनाद किया है। 
आगामी दिनांक 29 जून 2025, रविवार को आंतरी माता जी मे वैष्णव बैरागी समाज का नीमच जिला स्तरीय वृहद आयोजन होगा। इस आयोजन में नीमच, जावद व मनासा विकासखण्ड के सेंकडो वैष्णव बैरागी आयोजन में शामिल होंगे व माँ आंतरी के दर्शन का लाभ लेकर सामाजिक कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे।
उपरोक्त संगठन के पुनर्गठन से नीमच जिले के वैष्णव बैरागी समाज मे हर्ष व्याप्त है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का माँ भादवा का दुप्पट्टा पहनाकर व जयघोष के साथ, स्वागत अभिनन्दन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE