मनासा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नीमच, जावद, मनासा एवं रामपुरा में सत्र 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश की पहली चयन सूची 23 जून 2025 को जारी की जाएगी, जबकि चयनित अभ्यर्थियों को 24 से 26 जून 2025 तक प्रवेश लेना होगा।
इस बार कौशल विकास विभाग द्वारा प्रवेश शुल्क को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। अब प्रशिक्षण शुल्क दो समान किश्तों में जमा किया जा सकेगा, जिससे विद्यार्थियों और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।
शुल्क विवरण इस प्रकार है-
सीटीएस (शिल्पकार प्रशिक्षण योजना) के अंतर्गत-
प्रथम वर्ष-
प्रथम किश्त (प्रवेश के समय)रू 3250/-
द्वितीय किश्त (6 माह बाद)रू 2840/-
-
द्वितीय वर्ष (दो वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए)
प्रथम किश्त- 3170/-
द्वितीय किश्त- 2670/-
चयनित आवेदकों को एसएमएस व संबंधित आईटीआई द्वारा सूचना प्रदान की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय मूल दस्तावेज एवं उनकी दो-दो प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी व मार्गदर्शन के लिए अपने निकटतम शासकीय आईटीआई से संपर्क करें। यह निर्णय निश्चित रूप से विद्यार्थियों को न केवल आर्थिक सहूलियत देगा, बल्कि आईटीआई में प्रवेश को प्रोत्साहित भी करेगा।