BREAKING NEWS
NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 11:12 am
REPORT : नीमच में नाला सफाई महा अभियान जारी, पोकलैंड मशीन से बड़े नालों की सफाई, एसडीएम व डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मानसून से पहले शहर को जलभराव से बचाने के लिए जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापक स्तर पर नाला सफाई महा अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में पोकलैंड मशीन द्वारा शहर के प्रमुख नालों की सफाई की गई।
इस अभियान के तहत किलेश्वर मंदिर पुलिया, अंबेडकर कॉलोनी की छोटी व बड़ी पुलिया, तथा प्राइवेट बस स्टैंड पुलिया पर नालों की गहराई से सफाई कर जलकुंभी व मलबा हटाया गया। इसके साथ ही पुलियाओं के नीचे बारिश के पानी की निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
इससे एक दिन पूर्व शनिवार को एसडीएम संजीव साहू एवं डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ विभिन्न पुलियाओं और रपटों का निरीक्षण किया। उन्होंने लेखा अधिकारी जमनालाल पाटीदार, उपयंत्री ओपी परमार, स्वास्थ्य प्रभारी दिनेश टांक, और स्वच्छता निरीक्षकों के साथ शहर के जल निकासी मार्गों की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अंबेडकर कॉलोनी पुलिया, प्राइवेट बस स्टैंड पुलिया, ग्वालटोली पुलिया, संजीवनी कॉलोनी पुलिया, कीलेश्वर मंदिर रोड पुलिया, नीमच सिटी पुलिया सहित अन्य पुलियाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, भेरूलाल अहीर,अविनाश घेघट, गोपाल नरवाले एवं लोक निर्माण विभाग के हेमंत सिसोदिया भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित ने बताया कि शहर में जलभराव की स्थिति से बचने के लिए दोनों ओर बहने वाले नालों व पुलियाओं की पोकलैंड मशीन से समयबद्ध सफाई की जा रही है। साथ ही, नगर के आंतरिक इलाकों में बनी नालियों की भी विशेष टीम द्वारा नियमित सफाई की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान सड़कें जलमग्न न हों और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा यह महा सफाई अभियान मानसून की तैयारियों का एक सराहनीय और महत्वपूर्ण प्रयास है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE