BREAKING NEWS
NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 11:20 am
BIG NEWS : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का किया आयोजन, सीएम डॉ यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तमाम बड़े नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

370 जोड़कर जम्मू कश्मीर में फूट डालने का काम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- डॉ भीमराव अंबेडकर ने जब संविधान की रचना की तब उन्होंने भी धारा 370 के प्रति आपत्ति दर्ज की थी। उन्होंने कहा था धारा 370 को जोड़ा जाना भविष्य की दृष्टि से विसंगति होगी। अंबेडकर की खुद की सहमति थी, 370 जोड़कर जम्मू कश्मीर के साथ जो प्रारंभ में ही फूट डालने का काम किया गया वह देश के लिए संकट था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शुरू से ही कहा एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।


धारा 370 के कारण देश में कई आतंकी घटनाएं हुई
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कहा था कि हमारी सरकार पूर्ण बहुमत की होती तो सबसे पहले काम धारा 370 को समाप्त करना होता। डॉ मुखर्जी के सपने सपने को पूर्ण किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत जनता पार्टी की सरकार ने। उन्होंने सिद्ध किया कि देश में एक प्रधान एक निशान और एक विधान ही चलेगा। सीएम ने आगे कहा की धारा 370 के कारण ही देश में कई आतंकी घटनाएं घटित हुई है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

अपने बलिदान से आजादी दिलाई
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- बीजेपी की इस यात्रा में जिसने अपने बलिदान से आजादी दिलाई। हम सबके लिए आज के दिन बताता है की जनसंघ के बाद बीजेपी बनी है। उनका बलिदान धारा 370 हटाने के लिए था। आज का दिन संकल्प का दिन है। अटल जी ने भी कहा था मेरी सरकार होती तो 370 हटाता। आज पीएम मोदी ने उनका सपना पूरा किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह यात्रा आगे बढ़ रही है। जो रास्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिखाया उनके रस्ते पर चलेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE