BREAKING NEWS
NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 11:33 am
BIG NEWS : एमपी के कई जिलों में मानसून सक्रिय, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, जमकर बरसेंगे बदरा, मालवा के नीमच व मंदसौर में बारिश का दौर जारी, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव और नदियों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आज सोमवार (23 जून) को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर चंबल में अतिवृष्टि होने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान से बांग्लादेश तक द्रोणिका लाइन सक्रिय है। चक्रवात और टर्फ के एक्टिव होने से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। सोमवार को उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़ और आगर-मालवा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। इंदौर, देवास, मंदसौर और नीमच में ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, गुना, श्योपुर, शिवपुरी, सीहोर, सागर, अशोकनगर, रतलाम, नर्मदापुरम और विदिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। भोपाल समेत अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।


रविवार को इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बैतूल, धार, शिवपुरी, दमोह, खजुराहो, निवाड़ी, सागर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। टीकमगढ़ में सबसे अधिक 262 मिमी बारिश हुई। मंडला में डेढ़ इंच, नर्मदापुरम में 1.4, ग्वालियर में 1 इंच, भोपाल-रायसेन में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। बालाघाट के मलाजखंड, रतलाम, पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE