BREAKING NEWS
KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<     श्रावण सोमवार पर खात्याखेड़ी से निकली भव्य.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों का सम्मेलन, पर्यावरण.. <<     KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 5:13 pm
KHABAR : वक्फ परिसर में कफन में लिपटे मुर्दे और सांकेतिक कब्रें, भोपाल में मुस्लिम समाज का अनोखा प्रदर्शन, अकबरपुर बंजारी में गोशाला भूमिपूजन पर विवाद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कोलार क्षेत्र के अकबरपुर बंजारी स्थित वक्फ की पंजीकृत कब्रिस्तान जमीन पर गोशाला भूमि पूजन के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने सोमवार को वक्फ बोर्ड कार्यालय के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक कब्रें बनाई, कफन ओढ़े लोग मुर्दा बनकर जमीन पर लेटे और सवाल पूछा- श्अगर कब्रिस्तान पर मॉल और गोशालाएं बनेंगी, तो हम अपने मरे हुओं को कहां दफनाएंगे?


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समिति के संरक्षक शमसुल हसन ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कभी 189 पंजीकृत कब्रिस्तान थे, लेकिन आज सिर्फ 22 बचे हैं। कब्रिस्तान की ज़मीनों पर योजनाबद्ध तरीके से कब्जे हो रहे हैं। कोलार में तो कांग्रेस नेताओं ने वक्फ जमीन पर कब्जा कर भाजपा विधायक से भूमिपूजन भी करवा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कमेटी हाईकोर्ट का रुख करेगी।


यह हमारी मिट्टी नहीं, हमारी विरासत पर हमला है
समिति ने प्रदर्शन के दौरान वक्फ बोर्ड को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि अकबरपुर के कोलार कब्रिस्तान की 0.620 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यहां भूमाफिया निर्माण कार्य शुरू कर चुके हैं। यह सिर्फ जमीन का मसला नहीं, बल्कि मुस्लिम समुदाय की आस्था, पहचान और बुजुर्गों के सम्मान पर सीधा हमला है।


ज्ञापन में वक्फ बोर्ड से मांग की गई
कब्रिस्तान की जमीन पर चल रहे निर्माण को तत्काल रोका जाए।
कब्जा हटाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई हो।
वक्फ की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने की व्यापक मुहिम शुरू की जाए।
इस मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों और नेताओं पर एफआईआर हो।


वक्फ बोर्ड ने कहा- मामला संज्ञान में है
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। हमने अधिकारियों को रिकॉर्ड खंगालने और जमीन की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। यदि जमीन वक्फ की निकली, तो उसकी सुरक्षा के लिए शासन को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE