BREAKING NEWS
KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<     श्रावण सोमवार पर खात्याखेड़ी से निकली भव्य.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों का सम्मेलन, पर्यावरण.. <<     KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 5:54 pm
KHABAR : कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया शासकीय अस्पताल का निरीक्षण, भर्ती मरीजों से चर्चा कर जानी कुशलक्षेम, सेहत की जानकारी लेकर चिकित्सकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। जिले के थांदला तहसील के अंतर्गत ग्राम भामल में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने पर कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने पेटलावद सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का कुशल क्षेम जाना।


कलेक्टर ने हॉस्पिटल में एडमिट समस्त मरीजों से चर्चा कर उनके सेहत के सम्बन्ध में जानकारी ली, कलेक्टर ने सभी मरीजों को आश्वस्त किया कि जिले से डॉक्टर्स की टीम आ चुकी है जो आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से आयी है। कलेक्टर ने सिविल हॉस्पिटल के टीम से सभी मरीजों का दक्षता से ईलाज करने हेतु निर्देशित किया, रैफर करने की सम्भावना होने पर त्वरित रूप से रैफर किया जाए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करें साथ ही उल्टी दस्त के कारणों का पता लगाने के लिए भी जाँच जारी है।


भामल स्कूल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कैम्प
ग्राम भामल में वर्तमान में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्कूल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कैम्प का आयोजन कर ग्राम वासियों का परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान एसडीओपी कमलेश शर्मा, तहसीलदार पेटलावद हुकूम सिंह निंगवाल एवं डॉक्टर्स उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE