BREAKING NEWS
KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 7:00 pm
KHABAR : खाद की किल्लत से किसानों ने किया चक्का जाम, सड़क पर धरना देकर कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने की मांग, कलेक्टर ने कहा- जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ होगी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। जबलपुर में खाद की किल्लत को लेकर एक बार फिर से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है, इसी कड़ी में आज नाराज किसानों ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर हंगामा खड़ा कर दिया। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने युवा कांग्रेस के साथ मिलकर शाहपुरा में चक्का जाम कर दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। गुस्साए किसान खाद्य वितरण करने वाले प्रभारी कंप्यूटर ऑपरेटर को भी हटाने की मांग करने लगे। वहीं जाम लगते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देने की कोशिश की।


कलेक्टर ने कही यह बात 
वहीं इस मामले में जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का कहना है कि जिले में कहीं भी खाद की किल्लत नहीं है, उन्होंने कहा कि डीएवीपी के जगह  प्रशासन ने अल्टरनेटिव व्यवस्था की है। लेकिन किसान डीएवीपी की ही सबसे ज्यादा मांग करते हैं, इसलिए कुछ इलाकों में थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है। वहीं शाहपुरा इलाके में खाद की कालाबाजारी और खाद न मिलने को लेकर कलेक्टर ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  


कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन और शासन की पूरी कोशिश है कि किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो, उन्हें खाद और बीज समय पर उपलब्ध हो इसके लिए पूरा प्रशासन काम कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE