नीमच। जिले के थडोली गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहाँ एक अशिक्षित वृद्धा संतोषबाई सुथार ने अपने भतीजे आशीष सुथार पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। संतोषबाई के अनुसार आशीष ने उन्हें लीज पर जमीन देने का झांसा दिया और उनकी 0.25 हेक्टेयर कृषि भूमि को 15 लाख में पुष्पाबाई राठौर को बेच दिया।
वृद्धा और उनके पति का यह एकमात्र आजीविका का साधन था। उन्हें इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब वे 19 जून, 2025 को अपने खेत में बुवाई करने गए और क्रेता के पति ने उन्हें रोक दिया। पीड़िता ने पुलिस और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर आशीष की गिरफ्तारी और जमीन की रजिस्ट्री रद्द कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इस घटना से ग्रामीणों में भी आक्रोश है।