मनासा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा पवन बारिया ने राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6(4) के अंतर्गत पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता मनासा निवासी सतीश ग्वाला की 18 मई 2025 को पानी में डूबने से हुई मृत्यु के बाद उनके परिजनों को दी जा रही है।
प्रशासन द्वारा मृतक की पत्नी पायल ग्वाला को इस राशि की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। तहसीलदार, मनासा द्वारा आर्थिक सहायता हेतु आवश्यक प्रकरण तैयार कर अनुमोदन के लिए एसडीएम कार्यालय को प्रस्तुत किया गया था, जिस पर अनुमोदन प्रदान कर राशि स्वीकृत की गई। यह सहायता पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है।