छतरपुर। तहसील कार्यालय में एडवोकेट भगवान दास गुप्ता को दिनांक 20-6-2025 को करीब 5 बजे अपर कमिश्नर के आदेश प्रकरण क्रमांक 771/अ-6/2014-15 अमल कराने नायक तहसीलदार शशांक जैन के चेंबर में गए तभी शशांक जैन के द्वारा एडवोकेट भगवान दास गुप्ता को तीन बार बाहर निकालने की धमकी देते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारी से हाथ पड़कर बाहर निकलवा दिया गया। जिससे वकील को अपमानित महसूस कराया गया जब वकील भगवान दास गुप्ता ने वकील संघ अध्यक्ष विनोद कुमार दीक्षित को आवेदन देते हुए अपनी आपबीती बताई वकील संघ अध्यक्ष विनोद कुमार दीक्षित ने वकीलों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार मुर्दाबाद के लगाए नारे कलेक्ट्रेट परिसर नारों से गूंजा और तहसीलदार को हटाने की मांग की।