BREAKING NEWS
KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 10:41 am
KHABAR : अषाढ़ में लगी सावन की झड़ी, कई किसानों ने बोवनी कर दी तो कई किसानों को बोवनी करनी है, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। अषाढ़ में लगी सावन की झड़ी, खेतों में भरा पानी, किसान कैसे करें बोवनी। विगत 10 दिनों से अषाढ माह के प्रथम सप्ताह के दूसरे ही दिन से कभी झमाझम तो कभी रिमझिम वर्षा के चलते किसान असमंजस की स्थिति में है। अधिकांश किसानों ने व्यापक रूप से खरीफ की मुख्य फसल सोयाबीन की बोवनी कर दी है। वहीं लगातार बारिश के चलते कुछ किसान बोवनी नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में बोवनी लायक अनुकूल स्थिति बने तो बोवनी करें।
अषाढ़ माह के दूसरे ही दिन 13 जून से इस सत्र की प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई थी कभी झमाझम तो कभी रिमझिम निरंतर रुक-रुक कर चल रही है। बादलों ने आसमान में डेरा जमाया हुआ है 10 दिनों में सिर्फ एक ही दिन कुछ पल के लिए सूर्य देव ने दर्शन दिए और फिर बादलों ने अपने आगोश में ले लिया था। वातावरण में ठंडक घुलने से कुलर पंखों ने राहत की सांस ली है तो वहीं आमजन को भी गर्मी और उमस से निजात मिल गई। अंचल में विगत 10 दिनों से वर्षा का दौर चल रहा है शनिवार सुबह से रात तक रुक-रुक कर रिमझिम तो कभी झमाझम वर्षा होती रही है। इससे सड़कों पर पानी की रेलमपेल मच गई । दोपहर 3 बजे कुछ समय के लिए मौसम खुला , लेकिन इसके बाद फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।
नायनखेडी के किसान जगदीश चंद्र पाटीदार का कहना है कि 80 बीघा जमीन है पर लगातार बारिश के कारण बोवनी करने के लिए खेतों में बोवनी लायक अनुकूलता स्थिति नहीं है इसलिए बोवनी नहीं कर पा रहा हूं। चीताखेड़ा के किसान रामनारायण परमार का कहना है कि खेत में अनुकूलता को देखते हुए 25 बीघा खेत में सोयाबीन और मुंगफली के बीज की बुआई कर दी है और अब बारिश हो जाने के कारण 40 बीघा खेत में बुआई करनी है। किसान रतनलाल माली का कहना है कि तीन बीघा खेत में सोयाबीन के बीज की बुआई कर दी है और अचानक बारिश हो गई, बीज सड़ने की संभावना है अंकुरित होना मुश्किल है दुबारा बोवनी करनी पड़ेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE