BREAKING NEWS
KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 11:42 am
BIG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, एमपी आने का दिया न्योता, दो कार्यक्रमों का निमंत्रण, एक में वर्चुअल जुड़ेंगे पीएम, दी ये जानकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश के समसामयिक समीकरणों की जानकारी दी। शाम को मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में पत्रकार-वार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात की जानकारी दी। इसके अलावा सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान हुई चर्चा के संबंध में जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री को जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में आशीर्वाद देने और अक्टूबर माह में सीहोर में आयोजित होने वाले वृहद कृषि मेले में पधारने हेतु आमंत्रण दिया प्रधानमंत्री को आदिवासी बाहुल्य धार जिले में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क, भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट और ग्वालियर में टेलीकॉम पार्क की स्थापना के प्रयासों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर राज्य सरकार के प्रमुख जनकल्याणकारी कार्यों, उपलब्धियों तथा नक्सल विरोधी अभियान की प्रगति से भी अवगत कराया।


दो कार्यक्रमों का निमंत्रण, एक में वर्चुअल जुड़ेंगे पीएम
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में 30 मार्च से शुरू हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान सतत रूप से जारी है। इसका समापन 30 जून को होगा। समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इसके बाद सीहोर में 12 से 14 अक्टूबर तक कृषि पर केंद्रित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए भी सीएम मोहन ने प्रधानमंत्री को एमपी आने का निमंत्रण दिया है।

पीएम को दी ये जानकारी
वहीं, प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान एमपी में चल रहे कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्ययमंत्री मोहन यादव ने मीडिया क समक्ष कहा कि, महाकाल की नगरी उज्जैन के समीप डोंगला में ऑब्जर्वेटरी की स्थापना की गई है। ये भविष्य में समय गणना के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। जनवरी 2026 में यहां एक वैश्विक स्तर का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। प्रदेश में 9 वर्ष से लंबित कर्मचारी-अधिकारियों के पदोन्नति के मामले का निराकरण होने से लगभग 2 लाख नए पदों पर भर्ती होगी।


मुख्यमंत्री ने बताया कि भविष्य में सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलंकरण हो, इस दिशा में भारत सरकार से अनुरोध किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हम मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश की धरती पर नक्सलवादी गतिविधियों पर पूरी तरह काबू पाएंगे। पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में 10 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। इन पर 1 करोड़ 62 लाख रुपए के इनाम थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE