BREAKING NEWS
KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 11:43 am
KHABAR : नरसिंह लाल मोदी की आंखों से दो लोगों को मिलेगी नेत्र ज्योति, मरणोपरांत परिजनों ने संपन्न कराया नेत्रदान, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला चिकित्सालय रतलाम में पदस्थ डॉक्टर प्रणव मोदी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पिता नरसिंह लाल उम्र 83 वर्ष पिता भंवर लाल मोदी (चंदवासा वाले) का आकस्मिक निधन  दिनांक 22 जून 2025 को रतलाम में हो गया था। त्रिवेणी मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में जानकारी देते हुए समाजसेवी एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने बताया कि माता-पिता के संस्कारों से ही बच्चों में सेवा का भाव पुष्पित और पल्लवित होता है। उन्होंने बताया कि उनके निधन की खबर मिलने पर उन्होंने उनके पिता के नेत्रदान के विषय में चर्चा की। चर्चा के दौरान डॉक्टर प्रणव मोदी अपने परिवारजनों की सहमति के आधार पर उनके पिता का नेत्रदान करने की सहमति दी।

इस पर डॉक्टर लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज रतलाम के चिकित्सकों के दल ने उनके निवास पर पहुंचकर नेत्रदान संबंधी प्रक्रिया की। गोविंद काकानी ने बताया कि उनके नेत्रदान करने से दो लोगों को नई नेत्र ज्योति मिल सकेगी जिससे वे दुनिया देख सकेंगे। आज त्रिवेणी मुक्तिधाम रतलाम पर नरसिंह लाल मोदी के अंतिम संस्कार के दौरान रोगी कल्याण समिति सदस्य काकानी, आईएमए के सदस्य डॉ. एपी सिंह, डॉ. अभिषेक अरोरा, डॉ. आनंद चंदेलकर, डॉ. नरेश चौहान, सुशील शुक्ला, शैलेन्द्र भिड़े, सुनील धनदौर, डॉ. अंकित जैन,डॉ. कैलाश चारेल, डॉ. दिनेश भूरिया, डॉ. सीपी राठौर, दुष्यंत पुरोहित, रमेश सोलंकी तथा बड़ी संख्या में चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उनको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE