खरगोन। ठीकरी नगर ओर क्षेत्र के हाजी जो हज के लिए सऊदी अरब के मक्का मदीना गए थे अपना हज का सफर मुकम्मल कर वापिस आए नगर ठीकरी मे हाजियों का अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर जावेद खान के निवास पर गुलपोशी से इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री क्षेत्रीय विधायक वाला बच्चन भी हाजियों से मिलने पहुंचे बच्चन के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, नपा उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान, पलाश जायसवाल, शैलेश चौबे, श्याम मंडलोई, दिलीप राठौड़, शेरू नेताजी, सलीम खान, रिजवान खान, एजाज खान, फिरोज खान ने हाजियों का इस्तकबाल कर मुबारकबाद दी वही कसरावाद के समाजसेवी उधोगपति हिफाजत अली सैयद और इंदौर से मुबारक खान ने भी सभी हाजियों का इस्तकबाल कर मुबारक बाद दी वही हज के सफर से लोटे हाजियों ने बताया की उन्होने हज के दौरान, अपने मुल्क भारत की अमन शुकून और तरक्की के लिए अल्लाह से दुआ की।