छतरपुर। मातगुवां थाना अंतर्गत ग्राम परा चौकी में बीस लाख रुपए की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है पीड़ित परिवार ने आज एसपी आफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है शिकायत कर्ता सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव,भारत भूषण यादव, एवं शिव प्रताप सिंह यादव, ने बताया कि एनएचएआई द्वारा उसकी निजी स्वामित्व की भूमि का अधिग्रहण किया गया जिसका उसे मुआवजा स्वीकृत किया गया है ग्राम रसुईया ठाकुरन के आदतन आरोपी गण छत्रपाल सिंह परमार,रेखा सिंह परमार, उपेन्द्र सिंह परमार, एवं अन्य लोगों द्वारा मेरे घर दिनांक 21.06.2025 को मुझे और मेरे परिवार को धमकाते हुए मुआवजे की राशि में से 20 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई पीड़ित परिवार ने आज एसपी आफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है पूरे मामले पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि मातगुवां थाना पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं पूरे मामले में अब देखना होगा कि छतरपुर पुलिस अधीक्षक क्या एक्शन लेते हैं।